Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने पुलिस लाईन में किया ध्वजारोहण
  • अल्मोड़ा

स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने पुलिस लाईन में किया ध्वजारोहण

RNS INDIA NEWS 15/08/2021
WhatsApp Image 2021-08-15 at 12.40.05 PM

अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में प्रातः 09:00 बजे ध्वजारोहण किया गया तथा स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए, देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को याद कर देश की एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता और आपसी सौहार्द्र बनाये रखने को कहा गया।

● इस स्वतंत्रता दिवस पर समस्त जनता से आपसी सौहार्द्र बनाने, मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने व एक दूसरे का सहयोग कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।
● कोरोना काल में डॉक्टर्स, नर्स, सफाई कर्मचारी, पुलिस, मीडिया व अन्य आवश्यक विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा व निःस्वार्थ भाव से किये गए कार्यो की प्रशंसा एवम जनता द्वारा इस व्यापक महामारी के दौरान किये गए सहयोग व धैर्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

तत्पश्चात वर्ष 2021 के मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए चयनित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए गए, तथा जनपद अल्मोड़ा में 05 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान में चयनित होने पर एस0एस0पी0 अल्मोड़ा ने कहा कि ये अल्मोड़ा पुलिस के लिए गर्व की बात है, इसी के साथ उ0नि0 अनीस अहमद थानाध्यक्ष भतरौजखान, उ0नि0 सुनिल धानिक प्रभारी मासी चौकी, आरक्षी इन्दर कुमार, आरक्षी ललित मोहन, एवं आरक्षी महेन्द्र गनघरिया को कोरोना काल में कर्तव्यनिष्ठा व निःस्वार्थ भाव से किये गए विशिष्ट कार्यो के लिए ‘सराहनीय सेवा सम्मान’ चिन्ह से अलंकृत कर नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

अंत मे मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु विभव सैनी एवं निहारिका सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जितेंद्र पाठक, निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, उ0नि0 दामोदर कापड़ी, उ0नि0 निरीक्षक अयूब अली, निरीक्षक संचार आनंद बल्लभ पंत, पीआरओ हेमा ऐठानी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक घंटे तक हवा में मंडराने के बाद काबुल में उतरा दिल्ली से गया विमान, एयर इंडिया नहीं रोकेगी सर्विस
Next: दहेज के लिए हैवान बना पति: पत्नी के बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, फिर बेहरमी से की पिटाई, मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.