Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एक घंटे तक हवा में मंडराने के बाद काबुल में उतरा दिल्ली से गया विमान, एयर इंडिया नहीं रोकेगी सर्विस
  • अंतरराष्ट्रीय

एक घंटे तक हवा में मंडराने के बाद काबुल में उतरा दिल्ली से गया विमान, एयर इंडिया नहीं रोकेगी सर्विस

RNS INDIA NEWS 15/08/2021
rns featured image new

काबुल (आरएनएस)। एक घंटे तक हवा में मंडराने के बाद काबुल में उतरा दिल्ली से गया विमान, एयर इंडिया नहीं रोकेगी सर्विस
काबुल से 129 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया के विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इससे पहले करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर काटने के बाद विमान को काबुल में लैंड करने की परमिशन मिली थी। लैंडिंग के बाद में विमान में ईंधन भरा गया और तब इसके बाद यह विमान दिल्ली के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। इस बीच एयर इंडिया ने घोषणा की है कि वह काबुल के लिए अपनी विमान सेवाएं ठप नहीं करेगी।

पायलट ने बंद कर दिया था राडार
गौरतलब है कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया है। इसके बाद यहां पर हालात बेहद खराब हो गए हैं। इस बीच भारतीय यात्रियों को लेने के लिए एयर इंडिया का विमान काबुल पहुंचा। लेकिन काबुल एयर ट्रैफिक कंट्रोल एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 243 को लैंड करने में मदद नहीं कर पाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक विमान हवा में मंडराता रहा। विमान के पायलट ने विमान के राडार को बंद कर दिया था ताकि हवा में उसे कोई निशाना न बना सके। करीब एक घंटे के बाद विमान लैंड किया जा सका।

फ्लाई दुबई ने लगाई सेवाओं पर रोक
वहीं रविवार को दुबई की फ्लाईदुबई सेवा ने अस्थायी रूप से काबुल में अपनी सेवाओं पर रोक लगा दी है। फ्लाईदुबई की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हम हालात की निगरानी करते रहेंगे। अधिकारियों के निर्देशों के हिसाब से आगे की योजना तय की जाएगी। टिकट बुकिंग और रिफंड के संबंध में हम अपने यात्रियों के संपर्क में रहेंगे। इस बीच दुबई से काबुल पहुंची एमिरेट्स की फ्लाइट काबुल में लैंड नहीं हो सकी। एयरलाइन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि विमान के लैंडिंग के वक्त हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे अस्थायी तौर पर बंद था। इसके चलते फ्लाइट ईके 640 को दुबई वापस लौटना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तालिबानी आतंकवादियों के कब्जे में अफगानिस्तान, राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ा
Next: स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने पुलिस लाईन में किया ध्वजारोहण

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.