Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वास्थ्य विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी हासिल करने का मामला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • अल्मोड़ा

स्वास्थ्य विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी हासिल करने का मामला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के स्वास्थ्य विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब तीन दशक पहले बहुउद्देशीय कार्यकर्ता पद पर तैनात तीन कर्मचारियों के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पंत की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेजी गई तहरीर में तीन कर्मचारियों की नियुक्ति को पूरी तरह फर्जी बताया गया है। मामले को संगीन बताते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि वर्ष 1989 में अरुण शुक्ला, बीरबल सिंह और जयवीर सिंह नामक तीन लोगों ने बहुउद्देशीय कार्यकर्ता (पुरुष) के पद पर नियुक्ति के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आवेदन किया और नियुक्ति प्राप्त कर ली। आरोप है कि इन नियुक्तियों में जो पत्र प्रस्तुत किए गए, वे न तो सीएमओ कार्यालय से निर्गत थे और न ही उन पर तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी के हस्ताक्षर मौजूद थे। तहरीर में कहा गया है कि शासन को पूर्व में भी 25 फरवरी 1992 को इस मामले की जानकारी दी गई थी। दस्तावेजों की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपितों ने दूसरे जनपदों से स्थानांतरण दिखाकर अल्मोड़ा में कार्यभार ग्रहण किया और फर्जी ढंग से सेवा अभिलेख तैयार किए गए। सीएमओ कार्यालय ने इसे एक सुनियोजित गिरोह की साजिश का हिस्सा बताया है और पुलिस को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही इस संबंध में नियुक्ति पत्रों की प्रतिलिपियां एवं अन्य साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मौन पालन प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ
Next: राज्य आंदोलनकारियों ने परिसीमन के मुद्दे पर शुरू की गोलबंदी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.