Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारियों ने परिसीमन के मुद्दे पर शुरू की गोलबंदी
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारियों ने परिसीमन के मुद्दे पर शुरू की गोलबंदी

RNS INDIA NEWS 14/06/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने प्रस्तावित परिसीमन के मुद्दे पर गोलबंदी शुरू कर दी है। इसे लेकर शनिवार को शहीद स्मारक में बैठक हुई। इसमें आंदोलनकारियों ने हिमालयी राज्यों की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए जनसंख्या के बजाए क्षेत्रफल के हिसाब से परिसीमन करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। वर्ष 2005 में भी इसी तरह से परिसीमन के मुद्दे पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने आंदोलन किया था और तब वह राज्य के राजनैतिक प्रतिनिधित्व में हिस्सेदारी बचाने में कामयाब रहा था। फिर से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे राज्यों और विशेषकर हिमालयी राज्यों के राजनैतिक प्रतिनिधित्व को बचाने के लिए भौगोलिक आधार पर परिसीमन करना चाहिए। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान और प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के प्रतिनिधित्व बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। इस मौके पर सुलोचना भट्ट, विजयलक्ष्मी गुसांई, द्वारिका बिष्ट, यूकेडी के शांति भट्ट, डीएस गुसाईं, गणेश डंगवाल ने मांग की कि इस मामले में हमारे विधायकों को विधानसभा में सामूहिक चर्चा करनी चाहिए। बैठक में मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी और गौरव सेनानी संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौरव राणा, मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने मुख्यमंत्री से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। संचालन पूरण सिंह लिंगवाल ने किया। बैठक में केशव उनियाल, शान्ति भट्ट, संदीप चमोली, प्रमोद काला , जितेन्द्र अंथवाल, शूरवीर भण्डारी, रुकम सिंह पोखरियाल, संदीप खत्री, दीपक कैंतुरा, युद्धवीर सिंह चौहान, गम्भीर मेवाड़, महेन्द्र रावत, सुरेश नेगी, विजय बलूनी, नवीन रमोला, चन्द्रकिरण राणा, हरी सिंह, सुरेश कुमार, लखन चीलवाल, चन्द्रमोहन सिंह नेगी, रघुवीर तोमर, सुमित थापा, विनोद असवाल, प्रभात डण्डरियाल, विरेन्द्र सिंह रावत, अरुणा थपलियाल, राधा तिवारी, द्वारिका बिष्ट, तारा पाण्डे, देवेश्वरी नेगी, सुमन नैथानी, साबी नेगी, पुष्पा सकलानी, सुशीला चन्दोला, आशा नौटियाल, संगीता रावत, देवेश्वरी गुसांई, तारा रावत, माया बडोनी, सरोज कण्डवाल, यशोदा ममगांई, शान्ति कैन्तुरा, पुष्पा नेगी, विमला रावत समेत अन्य ने भी विचार रखे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी हासिल करने का मामला, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: सीएम आवास घेराव करने जा रहे लोगों ने दी गिरफ्तारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.