Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य विभाग में एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 48 पद सृजित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्वास्थ्य विभाग में एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 48 पद सृजित

RNS INDIA NEWS 28/11/2025
rns featured image new

विभागीय मंत्री डा. रावत ने नवसृजित पदों को दी मंजूरी
स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में होगी नई तैनाती, दुरूस्त होंगी व्यवस्थाएं

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 24-24 पदों के सृजन को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अनुमोदन दे दिया है। प्रदेशभर के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेन्द्रों व एएनएम सेंटरों के लिये इन पदों के सृजित होने से वहां एएनएम व एमपीडब्ल्यू की तैनाती की जायेगी जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा साथ ही टीकाकरण अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

सूबे में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है, ताकि आम लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इसी क्रम में सरकार ने राज्य के विभिन्न 9 जनपदों में पूर्व से स्थापित 15 व नवीन प्रस्तावित 8 स्वास्थ्य उप केन्द्रों के लिये एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 23-23 पद सृजित कर दिये हैं। इसके अलावा जनपद उत्तरकाशी के नौगांव विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कंसेरू में स्वास्थ्य उपकेन्द्र कंसेरू में आईपीएचएस मानकों के तहत एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 1-1 पद स्वीकृत किये हैं। इन सभी 48 पदों के सृजन को विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अनुमोदन दे दिया है। इनमें से एमपीडब्ल्यू के 24 पद आउटसोर्स के तहत स्वीकृत हैं। जबकि एएनएम के पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जायेगा। स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर आमजनमान को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो इसके लिये राज्य सरकार द्वारा एएनएम के रिक्त पदों पर लगातार भर्ती कर रही है। इसके साथ ही एएनएम के इन नवसृजित पदों पर भी शीघ्र तैनाती की जायेगी। जिससे स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी, इसके अलावा गर्भवती महिलाओं व शिशुओं के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल हो सकेगी। साथ ही प्रदेश में टीकाकारण अभियान को भी और मजबूती मिल सकेगी।

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एएनएम व एमपीडब्ल्यू के 24-24 पद सृजित कर दिये हैं। इन पदों पर शीघ्र ही तैनाती की जायेगी। इससे आमजन को प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल सहित टीकाकरण में उल्लेखनीय सुधार होगा। – डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भव्य और दिव्य कुंभ 2027 को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने संतों से लिया मार्गदर्शन
Next: जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता :  बंशीधर तिवारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.