Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य विभाग में 1 जनवरी से अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्वास्थ्य विभाग में 1 जनवरी से अनिवार्य होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति

RNS INDIA NEWS 18/12/2025
default featured image

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर की सभी चिकित्सा इकाइयों में आगामी 1 जनवरी 2026 से बायोमेट्रिक उपस्थिति व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभाग के उच्चाधिकारियों को जिलों का भ्रमण कर चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह निर्णय सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में शासकीय आवास पर आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की अनुपस्थिति को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी को देखते हुए सभी राजकीय चिकित्सालयों में चिकित्सकों, पैरामेडिकल, तकनीकी और अन्य समस्त कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि उपस्थिति के आधार पर ही अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन आहरित किया जाएगा।

बैठक में अस्पतालों के स्थलीय निरीक्षण के लिए पूर्व में नामित नोडल अधिकारियों को संबंधित जिलों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करने और अपनी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कैडर गठित करने, केंद्रीकृत क्रय कार्पोरेशन के गठन, स्वास्थ्य इकाइयों में वार्ड ब्वाय और तकनीकी संवर्ग के रिक्त पदों को भरने पर भी चर्चा की गई।

मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने, मेडिकल कॉलेजों और जिला चिकित्सालयों में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा चिकित्सा इकाइयों में प्रतिदिन निर्धारित अनुसार चादर बदलने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को पांच वर्ष की सेवा के बाद एक बार जनपद परिवर्तन देने के प्रस्ताव को कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अंतर्गत गोल्डन कार्ड और आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने, वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आउटसोर्स कार्मिकों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

समीक्षा बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव रोहित मीणा, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अजय आर्य, निदेशक स्वास्थ्य शिखा जंगपांगी, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर.एस. बिष्ट सहित राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कोतवाली ने आर्य कन्या स्कूल में छात्राओं को किया जागरूक
Next: बड़ा हादसा टला..  ऑल इंडिया टूर पर निकले छात्रों की बस में लगी आग

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.