Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व पर्यवेक्षकों को मिला जनपद परिवर्तन का अवसर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व पर्यवेक्षकों को मिला जनपद परिवर्तन का अवसर

RNS INDIA NEWS 13/10/2025
default featured image

कैबिनेट ने दी स्वीकृति, 5 वर्ष की सेवा के उपरांत एक बार मिलेगा मौका

 

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों की लंबे समय से लंबित मांग आखिरकार पूरी हो गई है। अब पांच साल की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (एएनएम) एवं स्वास्थ्य पर्वेक्षक पूरे सेवाकाल में एक बार जनपद परिवर्तन कर सकेंगे। जिसकी मंजूरी राज्य कैबिनेट ने दे दी है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में तैनात एएनएम एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अब अपनी सम्पूर्ण सेवा अवधि में एक बार जनपद परिवर्तन का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय इन कर्मचारियों की व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे सैकड़ों एएनएम और पर्यवेक्षक सीधे-सीधे लाभान्वित होंगे। डॉ. रावत ने बताया कि कई एएनएम अपनी गंभीर समस्याओं का हवाला देकर अपना स्थानांतरण दूसरे जनपदों में कराने के लिये अनुरोध करते थे लेकिन सेवा नियमावली मे अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की व्यवस्था न होने के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाता था। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की इस समस्या को दृष्टिगत रखते हुये राज्य कैबिनेट ने यह बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत इन्हें अब एक जनपद से दूसरे जनपद में समान संख्या के आधार पर स्थानांतरण का लाभ दिया जा सकेगा।

डॉ. रावत ने बताया कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 2295 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 2083 पदों पर एएनएम कार्यरत हैं तथा 212 पद रिक्त हैं। इसी प्रकार स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के 338 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 157 पद भरे हैं तथा 181 पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट का यह निर्णय उन एएनएम एवं पर्यवेक्षकों के लिए राहत लेकर आया है जो वर्षों से अपने गृह जनपद में तैनाती की मांग कर रहे थे।

कैबिनेट के इस फैसले के बाद राज्यभर के एएनएम एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर दिया है। जिससे वह अब अपने इच्छित जनपदों में स्थानांतरण पा सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1347 एलटी शिक्षकों की नियुक्ति से 1100 अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर संकट
Next: एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में दिए निर्देश, दीपावली पर बाजारों में विजिबल रहेगी पुलिस

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.