Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • स्वाला में खाई में गिरा डंपर, पूर्व सरपंच की मौत
  • चम्पावत

स्वाला में खाई में गिरा डंपर, पूर्व सरपंच की मौत

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

चम्पावत। टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला में एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में द्यूरी के पूर्व सरपंच और भाजपा नेता की मौत हो गई। जबकि डंपर में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे चल्थी से भवन निर्माण की सामग्री लेकर चम्पावत की ओर आ रहा डंपर वाहन संख्या यूके 03 सीए 2244 स्वाला बडोली बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब 23 मीटर खाई में जा गिरा। हादसे में बेलखेत निवासी पूर्व सरपंच और भाजपा के बूथ अध्यक्ष जगदीश सिंह पुत्र बची सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नरेश सिंह पुत्र हयात सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सबसे पहले हादसे की सूचना लगी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया हादसे में एक की मौत हो गई है। जिसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। हादसा किस वजह से हुआ इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है जिस जगह पर हादसा हुआ वहां पर सड़क काफी चौड़ी है। इधर, भाजपा नेता की दुर्घटना में मौत का पता लगते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायल के बेहतर उपचार के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लुका-छिपी का खेल खेलते समय भरी हुई बंदूक का इस्तेमाल, एक नाबालिग की मौत
Next: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, अल्मोड़ा में ‘कृषि मशीनों एवं उपकरणों के मरम्मत एवं रख रखाव’ पर दस दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.