Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • 2.25 कुंतल गोमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार
  • नैनीताल

2.25 कुंतल गोमांस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

RNS INDIA NEWS 13/08/2020
rns featured image new

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाड की टीम ने बृहस्पतिवार को गोकशी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथी मौके से भागने में कायाब रहे। तलाशी में तस्करों के कब्जे से 2.25 कुंतल गोमांस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुट गई है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि गोवंश संरक्षण की टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर यह छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी रोड क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग जगहों पर चेकिंग की गई। इसी बीच, एक घर में एक व्यक्ति गोकशी कर मांस के टुकड़े करता हुआ पकड़ा गया। टीम ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुस्तफा पुत्र सलीम निवासी इंदिरा नगर वार्ड नंबर 21 बताया। इसके बाद दूसरी जगह छापा मारा गया तो वहां पर तीन तस्कर गोकशी कर रहे थे, जो पुलिस की आने की भनक लगते ही भाग निकले। टीम को दोनों जगह से कुल 2.25 कुतंल गोमांस के साथ धारदार हथियार व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुए। फरार आरोपियों में जफर कुरैशी पुत्र रफी कुरैशी निवासी इंदिरानगर, जफर का जीजा सरफराज और जफर का भाई शाहिद शामिल हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। छापेमारी टीम में गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम के प्रभारी अंबीराम आर्य, एसआई विनोद यादव, एसआई मंगल सिंह, सिपाही जीवन जोशी, जगपाल सिंह, रविन्द्र बिष्ट, गणेश सतियाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेसबुक पर आपत्तिजनक और भडक़ाऊ पोस्ट डालने वाला युवक गिरफ्तार
Next: यहां के जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.