Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और दीपक से फिर की सीबीआई ने पूछताछ
  • बॉलीवुड

सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और दीपक से फिर की सीबीआई ने पूछताछ

RNS INDIA NEWS 25/08/2020
CBI

सुशांत मौत मामला
मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने अभिनेता के फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, रसोइये नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपक सावंत को मंगलवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया। एक अधिकारी ने बताया कि पिठानी, नीरज और सावंत सांताक्रूज में कलिना स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में पहुंचे, जहां मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी ठहरे हुए हैं। ये 3 व्यक्ति बांद्रा के मोंट ब्लांक अपार्टमेंट में स्थित राजपूत के घर में उस दिन मौजूद थे, जब 34 वर्षीय अभिनेता 14 जून को अपने कमरे में फंदे से लटका मिला था। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम भी सुबह डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंची थी। उन्होंने बताया कि सीबीआई की टीम ने सुशांत के पैसे के लेन-देन की जानकारी जुटाने के लिए उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट और अकाउंटेंट को भी बुलाया था। सोमवार को, सीबीआई की टीम मुंबई स्थित रिजॉर्ट का दौरा किया जहां राजपूत ने कुछ महीने बिताए थे और पिठानी, नीरज और सावंत से पूछताछ भी की। सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को पिठानी और नीरज के बयानों को दर्ज किया था। शनिवार को, जांच टीम पिठानी, नीरज और सावंत को राजपूत के फ्लैट में ले गए और वहां घटनाओं को सिलसिलेवार ढंग से फिर से रचा। तीनों को रविवार को फिर से फ्लैट पर ले जाया गया और सीबीआई ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर उनसे फिर से पूछताछ की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्लड बैंक में तैनात सफाई कर्मी कोरोना पॉजिटिव
Next: मेग्नासाइट फैक्ट्री खोलने को लेकर दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.