Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सूर्य ग्रहण खत्म होते ही श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
  • देहरादून

सूर्य ग्रहण खत्म होते ही श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

RNS INDIA NEWS 25/10/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। मंगलवार शाम सदी के आखिरी सूर्य ग्रहण का सूतक खत्म होते ही श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगायी। घाट परिसर में मौजूद भिक्षुओं को दान देकर पुण्य कमाया। वहीं तड़के सुतक काल के चलते बंद हुए मंदिरों के कपाट भी खोल दिए गए। दीवाली के अगले दिन मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या का ग्रहण सूतक लगने के बाद तीर्थनगरी में मुखर्जी मार्ग में गोपाल मंदिर, अद्वैतानंद मार्ग, त्रिवेणीघाट आदि मार्गों में सोमेश्वर, बनखंडी, वीरभद्र महादेव आदि मंदिरों के कपाट तड़के से ही बंद रहे। दोपहर तक श्रद्धालु त्रिवेणीघाट परिसर और घरों में कीर्तन भजन करते रहे। कई घरों में सुबह नियमित पूजा पाठ भी नहीं किया गया। सूर्यग्रहण के असर को कम करने के लिए दूध और खाने के बर्तन में तुलसी के पत्ते डाले गए। शाम करीब 5.36 बजे ग्रहण का मध्यकाल शुरू हुआ और श्रद्धालुओं ने त्रिवेणीघाट का रुख किया। ग्रहण का मोक्षकाल शाम 6.30 बजे रहा। त्रिवेणीघाट में श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगायी। विधिविधान से पूजा-अर्चना और अन्न, वस्त्र आदि का दान देकर पुण्य अर्जित किया। पंडित कमल डिमरी ने बताया कि सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद गंगा में स्नान की मान्यता है। यही वजह है कि ऋषिकेश में गंगा स्नान के लिए घाटों में श्रद्धालु पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एयरपोर्ट पर टैक्सी चालक को पीटा, टैक्सी यूनियन ने किया हंगामा
Next: राशिफल 26 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.