Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ में भाजपा के झूठे वादों के जुमलों में नहीं फंसेगी जनता: शर्मा
  • देहरादून

केदारनाथ में भाजपा के झूठे वादों के जुमलों में नहीं फंसेगी जनता: शर्मा

RNS INDIA NEWS 19/11/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस भवन स्थित वार रूम में पहुंचकर वार रूम कमेटी के सदस्यों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव के बाबत कई दिशा निर्देश दिए और वार रूम चेयरमैन नवीन जोशी एवं अन्य कांग्रेसजनों से विधानसभा क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि केदारनाथ की जनता भाजपा के झूठे वादों के जुमलों नहीं फंसेगी। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा केदारनाथ उपचुनाव को शराब व धन के बल पर जीतना चाहती है, वहीं केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। वे एक-एक मतदाता तक पहुंच रहे हैं।
इधर, वार रूम के चेयरमैंन नवीन जोशी ने सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा को जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस वार रूम विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ कमेटियों एवं कार्यकर्ताओं से लगातार सम्पर्क कर रहा है। पूरे विधानसभा क्षेत्र से रिपोर्ट ली जा रही है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों के स्थानीय कांग्रेसजनों ने अवगत कराया है कि भाजपा की ओर से शराब एवं पैसे का लालच देकर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है, जिसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से लगातार की जा रही है।
उन्होने कहा कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में केदारनाथ क्षेत्र की जनता से जो वादे किए थे, वे एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। जनता धामी सरकार के झूठे वादों और जुमलों को अब समझ चुकी है और भाजपा को करारा जवाब देने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर चेयरमैंन गोपाल गडिया, आशीष नौटियाल, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, निहाल सिंह, विरेन्द्र सिंह पंवार, आदर्श सूद उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साठ किलो गांजे के साथ टैक्सी चालक गिरफ्तार
Next: पदोन्नति में शिथिलता की सुविधा जल्द हो बहाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.