Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मरों से तेल व कॉपर की प्लेटें चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • ऊधम सिंह नगर

सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मरों से तेल व कॉपर की प्लेटें चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

RNS INDIA NEWS 04/02/2022
rns featured image new

काशीपुर। बंद पड़ी फैक्ट्री के गार्डों को बंधक बनाकर ट्रांसफार्मरों से तेल व कॉपर की प्लेटें चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व ट्रांसफार्मर की क्वाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है।
बीती 31 जनवरी को सूर्या रोशनी कंपनी के एचआर प्रबंधक संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय युगल किशोर वर्मा ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपी। बताया कि बीती 30 जनवरी की देर रात लगभग आधा दर्जन बदमाश महुआखेड़ा गंज स्थित बंद पड़ी कंपनी में घुस आए। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात गार्ड महावीर सिंह व धनवीर सिंह को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद बदमाशों ने कंपनी के अंदर लगे दो ट्रांसफार्मरों को नीचे उतार कर उसमें से तेल व कॉपर की प्लेटें निकाल ली और मौका पाकर फरार हो गए‌। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने महमूद पुत्र मकबूल निवासी लालपुर बक्सौरा थाना कुंडा, मजीद पुत्र शब्बीर निवासी मेवला थारू थाना टांडा जिला रामपुर , जाकिर उर्फ मुन्ना पुत्र शौकत निवासी लालपुर बक्सौरा थाना कुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व ट्रांसफार्मर की क्वाइल सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। आईटीआई थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने बताया कि इस घटना में शामिल एक और आरोपी शराफत उर्फ बाबू पुत्र कलुआ निवासी मेवला कला थाना टांडा जिला रामपुर अभी फरार है। विद्या दत्त जोशी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का अपराधी रिकॉर्ड है। उनके खिलाफ कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई हरविंदर कुमार, एचसीपी संतोष प्रसाद, कांस्टेबल संजीव कुमार, अमित राणा, बबलू गोस्वामी, महेंद्र, रमेश सती शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 फरवरी को भगवानपुर में मायावती की रैली प्रस्तावित
Next: 40 पेटी शराब के साथ चालक गिरफ्तार, एक फरार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.