Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सुप्रीम कोर्ट के चार जज हुए कोविड पॉजिटिव, अब नहीं होगी फिजिकल सुनवाई
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट के चार जज हुए कोविड पॉजिटिव, अब नहीं होगी फिजिकल सुनवाई

RNS INDIA NEWS 09/01/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट में भी कोविड संक्रमण फैल चुका है। चार मौजूदा जज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के दो जज कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। इनके अलावा रजिस्ट्री के करीब 150 कर्मचारी भी या तो पॉजिटिव हैं या फिर चरंटीन में हैं।
इस प्रकार,सीजेआई समेत 32 जजों की कुल क्षमता वाले सुप्रीम कोर्ट की न्याय पीठ में चार यानी 12.5प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट हो गया है। सीजेआई जस्टिस एनवी रमना ने गुरुवार को ही सप्ताह में तीन दिन मामलों की शारीरिक तौर पर सुनवाई पर रोक लगा दी है।
एक मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा था कि अब 4-6 हफ्ते फिजिकल सुनवाई संभव नहीं है। साथ ही दूसरी लहर की तरह जजों को अपने निवास कार्यालयों से वर्चुअल सुनवाई करने के लिए कहा। सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की विदाई पार्टी के दौरान एक जज, जिनको बुखार हुआ था, वो भी मौजूद रहे। बाद में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इसके बाद गुरूवार को सीजेआई एनवी रमना और चार अन्य वरिष्ठ जजों ने हालात पर बैठक की। इस वजह से पहली पांच अदालतें आधा घंटा देरी से बैठीं। बैठक में फैसला लिया गया कि अब जज अदालत के बजाय अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरात से तटरक्षक बल ने दबोचे 10 पाकिस्तानी, नाव भी बरामद
Next: रेल मंत्रालय में फूटा कोरोना बम, एक हफ्ते के अंदर 127 कर्मचारी पॉजिटिव निकले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.