Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • रेल मंत्रालय में फूटा कोरोना बम, एक हफ्ते के अंदर 127 कर्मचारी पॉजिटिव निकले
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

रेल मंत्रालय में फूटा कोरोना बम, एक हफ्ते के अंदर 127 कर्मचारी पॉजिटिव निकले

RNS INDIA NEWS 09/01/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। नए साल में रेल मंत्रालय में कोरोना बम फूट है। जनवरी के पहले हफ्ते में 127 रेल अधिकारी-कर्मचारी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें कार्यकारी निदेशक स्तर से लेकर मल्टी टास्क स्टाफ शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव होने वालों में बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान और इंस्पेक्टर शामिल हैं। रेलवे बोर्ड ने एहतियातन बगैर दो टीका लगवाए सभी रेल कर्मियों पर रेल भवन (रेल मंत्रालय) में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सभी निदेशायलों के प्रमुखों से अधीनस्थ कर्मियों को दो टीका लगवाने के निर्देश जारी किए हैं।
रेल मंत्रालय ने कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए रेल अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची जारी की है। इसमें 7 जनवरी, 2022 (एक सप्ताह) तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए रेल अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम, पद, रेल भवन में कक्ष का नंबर, घर का पता, मोबाइल नंबर और रेल मंत्रालय में ड्यूटी के आखिरी दिन का उल्लेख है।
मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव की रिपोर्ट सात जनवरी को आई है और संक्रमित हुए 95 फीसदी कर्मी सात जनवरी को रेल भवन में ड्यूटी पर आए हैं। इससे उनके कक्ष और उनसे मिलने आने वालों में कोरोना संक्रमण फैलने का पूरा खतरा है। ये कर्मचारी रेल भवन के ग्राउंउ फ्लोर, प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम तल पर बैठते हैं। यानी रेल भवन में सभी फ्लोर में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अधिकांश कोरोना पॉजिटिव कर्मी दिल्ली में निवास करते हैं। इसके अलावा नोएडा, पलवल, मेरठ, गाजियाबाद, फरीदाबाद, दौसा (राजस्थान), महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ (हरियाणा) आदि शहरों में निवास करते हैं।
रेल भवन के द्वितीय तल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो रेल राज्य मंत्री और उनका स्टाफ बैठता है। कोरोना पॉजिटिव सूची में एक रेल राज्य मंत्री का स्टाफ भी शामिल है। इसके अलावा जिन कर्मचारियों को टीका की दूसरी डोज नहीं लगी है, उनका रेल भवन (रेल मंत्रालय) में प्रवेश बंद कर दिया है। वे टीके की दूसरी खुराक लेने तक खुद ही छुट्टी पर रहेंगे। इस नियम को सख्ती से लागू करने को कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट के चार जज हुए कोविड पॉजिटिव, अब नहीं होगी फिजिकल सुनवाई
Next: भारी बरसात ने गिराया पारा, फिर से उत्तर भारत में सर्दी ढाएगी सितम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.