Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर ने अदालत से खुद को बरी करने की लगाई गुहार
  • राष्ट्रीय

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर ने अदालत से खुद को बरी करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 20/03/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से जुड़े मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली की एक अदालत से कहा है कि उन्हें मामले में बरी किया जाना चाहिए। थरूर ने दलील दी है कि विशेषज्ञों की तरफ से कई तरह जांचें की गई हैं लेकिन उन्होंने ‘मौत के कारण पर कोई निश्चित राय’ नहीं दी है।
थरूर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा ने मामले में उन्हें (थरूर को) बरी किए जाने की गुजारिश करते हुए अदालत से कहा कि उनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं 498ए या 306 के तहत दंडनीय अपराध को साबित करने के लिए कोई भी सबूत नहीं है।
पाहवा ने कहा कि उनकी (सुनंदा) मौत को आकस्मिक माना जाना चाहिए। पुष्कर 17 जनवरी, 2014 की रात को शहर के एक होटल में मृत पाई गई थी। पाहवा ने विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल को बताया कि जांच के दौरान विशेषज्ञों की तरफ से जांच अधिकारी (आईओ) के सामने कई रिपोर्ट दी गई हैं, लेकिन मौत के कारणों पर कोई निश्चित राय नहीं थी।
थरूर के वकील ने कहा कि पुलिस की तरफ से वर्षों की जांच के बाद भी, अभियोजन पक्ष मौत के कारण की पहचान करने में नाकाम रहा है। पाहवा ने अदालत से कहा कि पुष्कर मौत के समय तमाम तरह की बीमारियों से जूझ रही थीं।
आरोपों पर दलीलें अभी पूरी नहीं हुई है और अदालत 23 मार्च को मामले में फिर सुनवाई करेगी। थरूर पर इंडियन पेनल कोड की धारा 498 ए और 306 के तहत आरोप लगाए गए हैं, लेकिन मामले में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया था। उन्हें 5 जुलाई, 2018 को जमानत दी गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेट्रो केमिकल कम्पनी में रिएक्टर फटने के बाद लगी आग, आठ कामगार घायल
Next: हरियाणा में बंद होंगे 25 से कम बच्चों वाले 1057 सरकारी स्कूल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.