Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सुगम और सुव्यवस्थित संचालित हो आगामी केदारनाथ यात्रा: डीएम
  • रुद्रप्रयाग

सुगम और सुव्यवस्थित संचालित हो आगामी केदारनाथ यात्रा: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/01/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   आगामी केदारनाथ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए अगस्त्यमुनि से गौरीकुंड तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर गड्ढे पाए गए, जिनकी मरम्मत के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को 20 फरवरी तक गड्ढों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन ब्यूंग गाड पुल का कार्य 28 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सौरभ गरहवार ने निरीक्षण के दौरान गौरीकुंड के समीप डोलिया देवी स्लाइड जोन में ग्रामीणों की आवाजाही के दौरान दिक्कतें देखते हुए एनएच के अफसरों को फटकार लगाई साथ ही नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को रास्ते की साइड में पत्थर की रेलिंग बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन तलसारी मोटर मार्ग पर मलबा गिरने की समस्या को भी शीघ्र हल करने का आदेश दिया। रामपुर स्लाइड जोन में धंसी हुई स्थिति को ठीक करने के साथ, जिलाधिकारी ने सभी स्लाइड जोनों में 15 अप्रैल तक उपचार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीतापुर पार्किंग के पास नदी किनारे सुरक्षा दीवार की निर्माण प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के लिए भी अधिकारियों को आदेश दिए। जिलाधिकारी ने डोलिया देवी स्लाइड जोन और रामपुर स्लाइड जोन के निकट कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, सीतापुर पार्किंग में नदी किनारे सुरक्षा दीवार और खोया-पाया केंद्र की छत के निर्माण के लिए डीडीएमए के प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी के निरीक्षण और निर्देशों से केदारनाथ यात्रा के मार्ग की सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे यात्रियों को यात्रा में कम से कम परेशानी हो। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ.जीएस खाती, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार प्रदीप नेगी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग प्रेरणा जगूड़ी, सिंचाई खंड खुशवंत सिंह चैहान, डीडीएमए विनय झिंक्वाण, सहायक अभियंता लोनिवि नरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय राजमार्ग गंभीर सिंह तोमर, डीडीएमए राजबिंद सिंह, ग्रामीण निर्माण विभाग सुशील तिवारी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरडी के नाम पर धोखाधड़ी पर शाखा प्रबंधक पर केस
Next: 08 किलोमीटर पैदल चलकर जिले के दूरस्थ डुमक-कलगोठ गांव पहुंचे डीएम तिवारी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.