Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • 08 किलोमीटर पैदल चलकर जिले के दूरस्थ डुमक-कलगोठ गांव पहुंचे डीएम तिवारी
  • चमोली

08 किलोमीटर पैदल चलकर जिले के दूरस्थ डुमक-कलगोठ गांव पहुंचे डीएम तिवारी

RNS INDIA NEWS 29/01/2025
rns featured image new

  – सैंजी लगा बेमरू-डुमक मोटर मार्ग के प्रस्तावित नए सर्वे का किया स्थलीय निरीक्षण

चमोली(आरएनएस)।   जिलाधिकारी संदीप तिवारी मंगलवार को करीब 08 किलोमीटर पैदल चलकर जनपद चमोली के सबसे दूरस्थ गांव डुमक-कलगोठ पहुंचे और डुमक के लिए प्रस्तावित नए सड़क सर्वेक्षण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दूरस्थ गांव डुमक-कलगोठ में बुनियादी सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सैंजी लगा मैकोट बेमरू-स्यूंण-डुमक-कलगोठ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे है। डुमक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए पूर्व में जो सर्वे किया गया था, उस मार्ग पर आपदा के कारण बडा भूस्खलन जोन डेवलप होने से तकनीकी रूप से स़ड़क और पुल निर्माण किया जाना संभव नही है। पीएमजीएसवाई द्वारा डुमक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए नया सर्वेक्षण किया गया और सड़क निर्माण के लिए 8.87 करोड़ धनराशि स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और ग्रामीणों को साथ लेकर सड़क निर्माण हेतु प्रस्तावित रीअलाइनमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दूरस्थ गांव डुमक के लिए सड़क निर्माण की कार्रवाई तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाडी ने बताया कि शासन से धनराशि स्वीकृत होने पर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने डुमक के लिए सड़क निर्माण हेतु जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जल्द गांव तक गाडी आने की उम्मीद जताई। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने दूरस्थ डुमक-कलगोठ गांव में बुनीयादी सुविधाओं और विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सीएस वशिष्ठ पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाडी, संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, विनोद, प्रेम सिंह सनवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुगम और सुव्यवस्थित संचालित हो आगामी केदारनाथ यात्रा: डीएम
Next: यूकेडी नेताओं ने झूठे आरोप वापस लेने की उठाई मांग

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.