Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • सुदूरवर्ती गांवों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे
  • उत्तरकाशी

सुदूरवर्ती गांवों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। जिले के कई सुदूरवर्ती गांवों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने गांवों में भी सैंपलिंग तेज कर संक्रमण पाए जाने पर कंटेनमेंट जोन बनाने की कवायद शुरू कर दी है। ग्रामीण इलाकों में खांसी, जुखाम, बुखार की शिकायतें मिलने पर प्रशासन द्वारा सैंपलिंग कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। हालांकि अधिकांश लोगों में कोविड के गंभीर लक्षण नहीं हैं। प्रशासन ने ज्यादा संख्या में कोरोना संक्रमित केस मिलने वाले गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाकर वहां आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। अभी तक प्रशासन ने 70 गांवों सहित कुल 85 कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह जिला अस्पताल पर निर्भर हैं। यहां बड़ी संख्या में कोविड मरीज भर्ती होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग निकटवर्ती सीएचसी और पीएचसी पर निर्भर हैं, लेकिन वहां पर्याप्त संसाधनों का अभाव बना हुआ है।

कोरोना की दूसरी लहर में जिले में हुई 29 मौतें
वॉर रूम में तैनात एसीएमओ डॉ. बिपुल बिस्वास ने स्वीकारा कि उत्तरकाशी जिले के ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने बताया कि गंभीर लक्षण वाले कोविड मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है, जबकि शेष लोगों को होम आइसोलेट कर मेडिकल किट देकर उपचार की व्यवस्था की गई है। डॉ. बिस्वास ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में बीते 17 अप्रैल से अभी तक जिले में 29 कोविड मरीजों की मौत हुई है। इन सभी गंभीर रोगियों का अस्पताल में उपचार चल रहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 285 करोड़ से ITBP की जमीन पर हवाई रोपवे बनाएगी उत्तराखंड सरकार, केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
Next: ऑक्सीजन सपोर्ट पर पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा, फेफड़ों में संक्रमण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.