Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सुबह-शाम बिजली कटौती पर भड़के विधायक पांडे
  • ऊधम सिंह नगर

सुबह-शाम बिजली कटौती पर भड़के विधायक पांडे

RNS INDIA NEWS 07/01/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे ने जिले में बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ नगर निगम रुद्रपुर के सभागार में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर विभाग ने बिजली कटौती नहीं रोकी तो वह उच्च स्तर पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से सुबह-शाम बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के दिनों में लोगों को गीजर और हीटर से लेकर हर चीज के लिए बिजली पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में बिजली न होने से यह परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। विभाग ने बिजली कटौती को लेकर कोई समय सीमा तय नहीं की है। बैठक के दौरान विधायक पांडे ने विभागीय अधिकारियों से पूछा कि ठंड के दिनों में लोगों को सबसे ज्यादा बिजली की जरूरत होती है। ऐसे में आखिर विभाग क्यों बिजली कटौती कर रहा है। सुबह 7 से 10 बजे तक और शाम 5 से रात 10 बजे तक लोगों को बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। विभाग को इस समय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कटौती नहीं करनी चाहिए। वहीं अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी ने कहा कि बढ़ती ठंड के कारण बिजली की डिमांड भी बढ़ गयी है। इस कारण विभाग को बिजली कटौती करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नवंबर और दिसंबर में बिजली की कटौती का समय 1 से 2 घंटे था। वर्तमान में बिजली की डिमांड और दाम बढ़ने से बिजली कटौती 4 से 5 घंटे तक की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती को लेकर विभाग पहले से ही अलर्ट है। यूपीसीएल के डायरेक्टर और अन्य अधिकारियों के साथ मुख्यालय में बैठक रखी गई है। इस दौरान अनिल चौहान, उत्तम दत्ता, नत्थू लाल गुप्ता, हिमांशु, सुभाष आर्या, आलोक सचान, मंथवली, विजय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लमगड़ा पुलिस ने 01 वारण्टी को बदायूँ से किया गिरफ्तार
Next: जनपद में खनन माफियाओं को शह दे रही भाजपा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.