Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • अल्मोड़ा

तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स

RNS INDIA NEWS 19/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-19 at 15.57.44_11zon

अल्मोड़ा। बीयरशिबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘तनाव प्रबंधन एवं व्यावहारिक तकनीकें’ विषय पर काउंसलिंग एवं वेलनेस सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा, प्रतिस्पर्धा और दैनिक जीवन में उत्पन्न होने वाले तनाव को समझने तथा उससे प्रभावी ढंग से निपटने के उपायों की जानकारी देना था।

सत्र में मनोवैज्ञानिक, रिलैक्सेशन थैरेपिस्ट एवं पीएचडी धारक दुर्वा पंत ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को तनाव के कारणों, उसके मानसिक और शारीरिक प्रभावों तथा तनाव नियंत्रण की विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ध्यान, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के उपायों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सहभागितापूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी भावनाओं को समझने, आत्मविश्वास बढ़ाने और कठिन परिस्थितियों में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा मिली।

विद्यालय की अकादमिक निदेशक दीपिका विल्सन ने विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने तथा बदलते समय के साथ नई तकनीकों और कौशलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है और विद्यार्थियों को ऐसे मार्गदर्शन सत्रों का पूरा लाभ उठाना चाहिए।

उप प्रधानाचार्य हरीश कांडपाल ने कहा कि सफलता केवल शैक्षणिक उपलब्धियों से नहीं, बल्कि मानसिक दृढ़ता, आत्म-अनुशासन और सकारात्मक सोच से भी प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से तनाव प्रबंधन की तकनीकों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने तनावमुक्त और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इनके आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Next: लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 17.50.59_11zon
  • अल्मोड़ा

लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 17.43.45_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
  • मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.