Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र

RNS INDIA NEWS 19/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-19 at 17.43.45_11zon

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक पुष्कर सिंह नगरकोटी के स्थानांतरण को लेकर कर्मचारियों का विरोध नए मुकाम पर पहुँच गया है। आंदोलन के तीसरे दिन शुक्रवार को कर्मचारियों ने सामूहिक त्यागपत्र सौंपते हुए शासन और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। दुग्ध संघ कर्मचारी संगठन के बैनर तले पातालदेवी स्थित फैक्ट्री गेट पर कर्मचारियों और दुग्ध समितियों से जुड़े उत्पादकों, समिति पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन तथा कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने स्थानांतरण आदेश के विरोध में नारेबाजी की और आरोप लगाया कि अल्मोड़ा दुग्ध संघ को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि नए बोर्ड के दो वर्ष के कार्यकाल में चार प्रधान प्रबंधकों का स्थानांतरण किया जा चुका है। कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने तथा वर्ष 2019 से लंबित छठे वेतनमान के महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं होने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि महंगाई भत्ते की मांग उठाने पर संस्था के घाटे का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है। कर्मचारियों ने पूर्व में चेतावनी दी थी कि यदि प्रधान प्रबंधक का स्थानांतरण आदेश 19 जून तक निरस्त नहीं किया गया तो वे सामूहिक इस्तीफा देंगे। मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने शुक्रवार सायं प्रधान प्रबंधक को सामूहिक त्यागपत्र सौंप दिया। त्यागपत्र में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन और शासन की नीतियों के कारण उन्हें आर्थिक शोषण और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शासन से स्वीकृत महंगाई भत्ते का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग भी की है। कर्मचारियों ने कहा है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो कार्य प्रभावित होने की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन और प्रबंध निदेशक की होगी। सामूहिक त्यागपत्र देने वालों में शिवशंकर सिंह बोरा, बलवन्त सिंह रावत, राजेन्द्र कुमार काण्डपाल, शेर सिंह बिष्ट, कमला बिष्ट, लाल सिंह, अरुण नगरकोटी, केवलानन्द पपनै, प्रेम सिंह बिष्ट, कैलाश तिवारी, उत्तम सिंह, कौशर जहां खान, दया टाकुली, कल्पना बिष्ट, मुकेश सत्यवली समेत 21 कार्मिक शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत
Next: तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 17.50.59_11zon
  • अल्मोड़ा

लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 15.57.44_11zon
  • अल्मोड़ा

तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
  • मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.