Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 19/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-19 at 17.50.59_11zon

अल्मोड़ा। लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। नगर निगम परिसर में संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर नाराजगी जताई। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में मांगों के निराकरण को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए एक समिति का गठन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक समिति की सिफारिशों को लागू नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगों में केवल वन टाइम सेटलमेंट और सफाई कर्मचारियों के बीमा संबंधी मांग को ही स्वीकार किया गया है, जबकि अन्य लंबित मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा समिति की सिफारिशों को तत्काल लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेशभर के सफाई कर्मचारी उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। धरना-प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री राजपाल पवार, शाखा अध्यक्ष दीपक चंदेल, राजेश टांक, राजेंद्र पवार, बंटी, प्रदीप कुमार, अशोक पवार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
Next: अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 15.57.44_11zon
  • अल्मोड़ा

तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 17.43.45_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
  • मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.