Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • रुद्रप्रयाग

स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 01/02/2026
default featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग के लिए स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इसके बाद गुलाबराय मैदान में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से राज्य के बजट सत्र में गैरसैंण को राजधानी बनाने की घोषणा करने की मांग की। कहा कि अब समय आ गया है जब जनता को पहाड़ की राजधानी पहाड़ में ही बनाने के लिए एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करना होगा। स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति के संयोजक पूर्व आईएएस विनोद रतूड़ी के नेतृत्व में आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने राज्य की जनता को राज्य गठन से लेकर 25 वर्षों तक छलने का काम किया है। अब समय आ गया कि जनता को पहाड़ की राजधानी पहाड़ में बनाने के लिए एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करने की जरूरत है। सरकार की ओर से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की दिशा में यदि अब ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो जनता सड़कों पर उतरेगी। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ ही प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए हमें एकजुट होकर भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, भरदार संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, उक्रांद के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र चमोली, सामाजिक कार्यकर्ता जगदंबा नौटियाल, राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह राणा ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर राजधानी निर्माण की मांग को समर्थन दिया। इस दौरान विजय भारत कंडारी, बलवीर सिंह धर्मवाण, हरि सिंह पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, बलवीर सिंह पंवार, महावीर सिंह, भुवन रावत, राजकिशोर बिष्ट, दान सिंह मिंगवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
Next: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी

Related Post

default featured image
  • रुद्रप्रयाग

अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • रुद्रप्रयाग

रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.