Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सुशीला तिवारी अस्पताल में 3 गुना तक महंगा होगा इलाज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

सुशीला तिवारी अस्पताल में 3 गुना तक महंगा होगा इलाज

RNS INDIA NEWS 06/04/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। सरकारी अस्पतालों और देहरादून के राजकीय मेडिकल कॉलेज की तरह ही राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भी हर तरह की जांचें महंगी होंगी।  सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जांच-इलाज की सुविधा समान दर पर देने की कवायद शुरू हो गई है। एसटीएच में इस समय करीब 20 साल पुरानी दरों पर ही इलाज की सुविधा दी जा रही है। यदि समान दर पर जांच-इलाज की अनुमति मिलती है तो पर्चा बनवाने से लेकर ईसीजी, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड तक के लिए मरीज को तीन से चार गुना कीमत चुकानी पड़ेगी। 5 रुपये के पर्चे के लिए 17, अल्ट्रासाउंड के लिए 150 के बजाय 364 और सीटी स्कैन के लिए 400 रुपये की बजाय डेढ़ से दो हजार रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।

क्या है मामला : उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में जांच-इलाज की सुविधा जल्द एक समान दर पर मिलेगी। इन मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य एक सप्ताह में महानिदेशक-चिकित्सा शिक्षा को इसका प्रस्ताव भेजेंगे। प्रदेश में वर्तमान में देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर और अल्मोड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालित हैं।

मेडिकल कॉलेजों और सरकारी में जांच-इलाज की दरें
जांच           एसटीएच     दून मेडिकल कॉलेज        बेस हल्द्वानी
पर्ची             05 रुपये             17 रुपये                  28 रुपये
ईसीजी           50 रुपये           177 रुपये                 287 रुपये
सीटी स्कैन     400 रुपये         1500 से 2100             3400
ईको             150 रुपये           354 रुपये                      –
अल्ट्रासाउंड     150 रुपये        364 रुपये                 525 रुपये

ओपीडी का समय 12 महीने एक ही रहेगा
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों ने राय दी है कि 12 महीने ओपीडी का समय भी एक ही रखा जाए। यानी सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक ओपीडी चलाई जाए। अभी तक ओपीडी का समय गर्मियों में सुबह आठ से दोपहर दो और सर्दियों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक रहता है।

आम लोगों की जेब पर पड़ेगी महंगाई की मार
मेडिकल कॉलेजों में जांच की दरें समान होने के बाद खाद्य पदार्थों, पेट्रोलियम उत्पादों पर पहले से ही महंगाई झेल रही आम जनता को खासा परेशानी झेलनी पड़ेगी। सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पर इस समय कुमाऊं के सभी 6 जिलों का भार है। जांच और इलाज की दरें कम होने के कारण हर वर्ग के लोग इस अस्पताल का लाभ उठा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की मानें तो 2002 में उत्तराखंड में मेडिकल काउंसिल ऐक्ट लागू होने के बाद से एसटीएच में दरें रिवाइज नहीं हुई हैं। 20 साल पहले एसटीएच में जो रजिस्ट्रेशन पर्चा 5 रुपये का बन रहा था, वह आज भी 5 रुपये पर ही है।
मेडिकल कॉलेजों में जांच-इलाज के लिए समाज दरें लागू होंगी तो इसका असर आम व्यक्ति पर पड़ेगा। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल काउंसिल ऐक्ट लागू होने के बाद से ही दरें नहीं बढ़ी हैं। इस अस्पताल पर पूरे कुमाऊं के मरीज निर्भर रहते हैं। – डॉ.अरुण जोशी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसबीआई इंश्योरेंस व एनसीएमएसएल चार सप्ताह में जवाब दे
Next: उपनल कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी रहा जारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.