Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रों ने लगाए उत्पीड़न के आरोप
  • नैनीताल

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रों ने लगाए उत्पीड़न के आरोप

RNS INDIA NEWS 21/02/2026
rns featured image new

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक सहायक प्रोफेसर के खिलाफ छात्र-छात्राओं और कुछ डॉक्टरों ने उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर छात्रों ने प्राचार्य को संबोधित 17 बिंदुओं का शिकायत पत्र तैयार किया है और जांच की मांग की है। प्राचार्य की अनुपस्थिति के चलते छात्रों ने फोन पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार छात्र शुक्रवार को शिकायत पत्र लेकर प्राचार्य से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनके देहरादून प्रवास पर होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। अब शनिवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराएगा। प्राचार्य की ओर से मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने का आश्वासन दिया गया है।

छात्र-छात्राओं का आरोप है कि संबंधित सहायक प्रोफेसर कक्षा में अपमानजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। उन पर जातिगत और लैंगिक टिप्पणियां करने, छात्रों की जाति पूछने और उन्हें फेल करने या उपस्थिति कम दर्ज करने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। कुछ विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें निजी कक्ष में बुलाकर अनुचित सवाल पूछे जाते हैं और मानसिक दबाव बनाया जाता है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि पीजी डॉक्टरों के चरित्र पर टिप्पणी की जाती है, कुछ छात्रों के पहनावे को लेकर अनुचित टिप्पणियां की जाती हैं और एक छात्रा के साथ जातिगत भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया। एक दिव्यांग छात्रा पर भी अनुचित टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। छात्रों का कहना है कि इन घटनाओं से कॉलेज का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है और कई विद्यार्थी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के एंटी-रैगिंग सेल और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी मार्ग पर खाई में गिरी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान
Next: भाजयुमो ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला दहन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.