Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बंदूक की सफाई के दौरान चली गोली, पुलिस हवलदार की मौत
  • देहरादून

बंदूक की सफाई के दौरान चली गोली, पुलिस हवलदार की मौत

RNS INDIA NEWS 26/05/2026
rns featured image new

देहरादून। रानीपोखरी क्षेत्र के नागाघेर गांव में स्टेन गन की सफाई के दौरान गोली चलने से पुलिस के एक हवलदार की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार 49 वर्षीय हवलदार सुनील कुमार सोमवार देर रात अपने घर पर स्टेन गन की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। ताबड़तोड़ चली गोलियों में तीन गोलियां उनकी छाती में लगीं, जबकि अन्य गोलियां मकान की दीवार और खिड़की के शीशों में जा धंसीं।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार को पत्नी और बेटे ने तत्काल हिमालयन अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर रानीपोखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सीओ डोईवाला, एसपी देहात और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून मोर्चरी भेज दिया।

मंगलवार को चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद पुलिस लाइन में पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गई और फिर शव को नागाघेर स्थित आवास लाया गया। अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

बताया गया कि सुनील कुमार की तैनाती एयरपोर्ट स्थित वीआईपी विश्राम गृह में थी। उन्होंने करीब डेढ़ माह पहले ही अपने पैतृक गांव में नया मकान बनवाया था। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने की ख़ुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
Next: हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला को किराये पर देने के निर्णय का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.