Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला को किराये पर देने के निर्णय का विरोध
  • अल्मोड़ा

हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला को किराये पर देने के निर्णय का विरोध

RNS INDIA NEWS 26/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला संघर्ष समिति ने धर्मशाला को किराये पर देने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समिति ने नगर निगम के निर्णय पर रोक लगाने और पूर्व प्रस्ताव के अनुसार संचालन समिति गठित करने की मांग की है।

 

ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड के समाज सुधारक स्वर्गीय मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की स्मृति में उनके छोटे भाई द्वारा वर्ष 1963 में अपने संसाधनों से अल्मोड़ा में हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला का निर्माण कराया गया था। बाद में इसके संचालन की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंप दी गई थी।

 

समिति के अनुसार धर्मशाला के जीर्णशीर्ण होने पर राज्य सरकार द्वारा पुनर्निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई, जिससे इसका जीर्णोद्धार कराया गया। धर्मशाला का उद्देश्य निर्धन यात्रियों और शिल्पकार समाज को निःशुल्क अथवा अल्प शुल्क पर आवास सुविधा उपलब्ध कराना था।

 

ज्ञापन में कहा गया कि स्वर्गीय हरि प्रसाद टम्टा के परिजनों ने नगर निगम से धर्मशाला के संचालन के लिए एक संचालन समिति गठित करने का अनुरोध किया था, जिसमें टम्टा परिवार के प्रतिनिधियों और नगर निगम प्रशासन को शामिल किया जाए। इस संबंध में बैठक बुलाकर निर्णय लेने की मांग भी की गई थी।

 

समिति का आरोप है कि नगर निगम द्वारा धर्मशाला को किराये पर देने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जो शिल्पकार समाज की भावनाओं के विपरीत है। परिजनों और संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी से नगर निगम के इस एकतरफा निर्णय पर रोक लगाने और पूर्व प्रस्ताव के अनुसार बैठक आयोजित कर आगे की कार्रवाई करने की मांग की है।

 

ज्ञापन सौंपने वालों में दया शंकर टम्टा, रवि शंकर टम्टा, शिव शंकर टम्टा, पवन लाल शाह, नेहा टम्टा, शोभा टम्टा, महेश प्रसाद टम्टा, जंग बहादुर थापा, हरीश नेगी सहित हरि प्रसाद टम्टा संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंदूक की सफाई के दौरान चली गोली, पुलिस हवलदार की मौत
Next: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की द्वितीय बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व रक्तदाता दिवस पर वीपीकेएएस में स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई गई

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.