Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • स्टेडियम में मैचों मे पहले आओ, आगे वाली सीट पाओ
  • धर्मशाला
  • हिमाचल प्रदेश

स्टेडियम में मैचों मे पहले आओ, आगे वाली सीट पाओ

RNS INDIA NEWS 28/04/2023
rns featured image new

धर्मशाला। इंडियन प्रीमियर लीग के धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले मैचों में दर्शक मैच के दिन पहले पहुंचकर आगे वाली सीट पर बैठ सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले ग्राउंड में एंट्री करनी होगी। धर्मशाला स्टेडियम में कॉरपोरेट और वीवीआईपी स्टैंड को छोड़कर करीब 14 स्टैंड हैं। वहीं इन स्टैंडों को पांच श्रेणी में रखा गया है। 750 रुपये के सबसे सस्ते टिकट के मैदान में दो स्टैंड हैं। जबकि 850 रुपये के भी दो स्टैंड रखे गए हैं।
इसके अलावा एक हजार रुपये वाले टिकट के तीन, 1,200 रुपये वाले टिकट के चार और 2,250 रुपये वाले टिकट के दो स्टैंड हैं। हर स्टैंड में दर्शक मैच के दौरान पहले एंट्री कर आगे वाली सीट पर बैठ सकते हैं। दर्शकों के लिए केवल टिकट की कीमत के साथ स्टैंड नंबर अंकित होगा। इस पर कोई सीट नंबर अंकित नहीं होगा। इसके अलावा स्टेडियम के स्टैंडों में भी सीटों पर कोई नंबर नहीं होगा। मैच के दिन स्टेडियम के गेट खुलने के बाद टिकट लिए कोई दर्शक एंट्री कर अपने स्टैंड में किसी भी जगह बैठ सकता है।
इसके बारे में टिकट के पीछे लिखे दिशा निर्देशों में भी स्पष्ट लिखा होगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि मैच के दिन दर्शक पहले आकर अपनेे स्टैंड में कही भी बैठ सकता है। इसके लिए टिकट के पीछे दिशा-निर्देश अंकित होंगे। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में 23 हजार के करीब दर्शकों के बैठने की क्षमता है और इस बार आईपीएल फ्रैंचाइजी ने स्टेडियम के स्टैंड को पांच श्रेणियों में बांटा है। सबसे सस्ता टिकट 750 रुपये का रहेगा और सबसे महंगा 2,250 रुपये का होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बद्रीनाथ धाम में स्वच्छता के लिए आगे आए आईटीबीपी के जवान
Next: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल, यात्रियों के लिए नौ भाषाओं में चारधाम यात्रा की एसओपी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.