Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी ने की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक
  • अल्मोड़ा

एसएसपी ने की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 21/02/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस कार्यालय में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने नगर की विभिन्न समस्याओं को सुना। व्यापारियों ने एसएसपी को नगर में रात्रि गश्त, वाहन पार्किंग समेत सुरक्षा इंतजामों के संबंध में अवगत कराया। जिस पर एसएसपी भट्ट ने जल्द समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल को सडक़ किनारे पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने की बात कही। वहीं व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष ने अपनी ओर से नगर के लिए दो कैमरे देने की घोषणा की। गोष्ठी में सुरक्षा के लिहाज से रात्रि गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरों की कमी आदि समस्याएं उठाई। एसएसपी भट्ट ने कहा कि वर्तमान में कुंभ मेले में कई पुलिस कार्मिकों की ड्यूटी लगी है। फोर्स कम होने के कारण गश्त प्रभावित हुई है। समस्या को लेकर पहले की तरह रात्रि चौकीदार नियुक्त किए जाने पर चर्चा हुई। सुरक्षा के लिहाज से नगर में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाने को लेकर व्यापारियों की ओर से सांसद, विधायक, नगर पालिका और जिलाधिकारी से अनुरोध करने की भी बात की गई। बैठक में सीओ वीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाल हरेंद्र चौधरी, यातायात निरीक्षक गणेश हरडिय़ा, एलआईयू निरीक्षक कमल कुमार पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, जिला उपाध्यक्ष मुमताज, किशन गुरुरानी, उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक सिंह बिष्ट, उपसचिव अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, गोपाल सिंह चम्याल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस कार्मिक प्रोन्नत परीक्षा हुई सम्पन्न
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष ने ग्राम पंचायत सल्ला में सुनी जनसमस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.