Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी के निर्देश पर सल्ट पुलिस ने गांव-गांव में लगाई जागरुकता चौपाल
  • अल्मोड़ा

एसएसपी के निर्देश पर सल्ट पुलिस ने गांव-गांव में लगाई जागरुकता चौपाल

RNS INDIA NEWS 30/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देश पर सल्ट क्षेत्र में नशे के विरुद्ध जागरुकता अभियान गतिमान है। हाल ही में सराईखेत क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एसएसपी ने सल्ट थानाध्यक्ष को गांव-गांव जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीणों को जागरुक करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के इकूखेत, कुलांटेश्वर, घटबगड़, तल्ली चनौली और मल्ली चनौली गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को जागरुक किया। चौपालों में ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया और अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की नशे की खेती जैसे भांग आदि से दूरी बनाएं। पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि नशे की खेती करना अपराध है और इसके लिए कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही यह भी समझाया गया कि नशे की बिक्री या तस्करी करने वालों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाती है, जो न सिर्फ आरोपी बल्कि उनके परिजनों के जीवन को भी प्रभावित कर सकती है। ग्रामीणों से अपील की गई कि यदि उन्हें नशे से संबंधित कोई गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, मानव तस्करी, यातायात नियम, नवीन कानूनों और सिटिजन पोर्टल की ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी योजना के शिलापट पर भाजपा पदाधिकारी का नाम, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Next: वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों ने जनपद में किए कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.