
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के गणित विभाग के सभागार में आईक्यूएसी के निदेशक प्रोफेसर सुशील कुमार जोशी, परिसर निदेशक प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट, डॉ देवेंद्र सिंह धामी और डॉ साक्षी तिवारी ने आईडीपी के दसवर्षीय योजना के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया। विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी के निदेशक प्रोफेसर सुशील कुमार जोशी ने आई डी पी के आईसीटी, भौतिक, शोध अकादेमिक, वित्त,मानवीय संसाधन, नेटवर्किंग इनेब्लर संबंधी जानकारी और इन सभी के संयोजन में अति सावधानी बरतने के लिए निर्देशित किया। परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने आईडीपी को लेकर निर्मित की गई विभिन्न समितियों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो जगत सिंह बिष्ट (संकायाध्यक्ष, कला), डीन अकादेमिक प्रो अनिल कुमार यादव, प्रो रिजवाना सिद्दीकी, प्रो रोबिना अमान, प्रो ज्योति जोशी, डॉ प्रतिभा फुलोरिया, प्रो अरविंद अधिकारी, प्रो अखिलेश कुमार नवीन सहित विभिन्न संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक शामिल हुए।

