Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से छह लाख ठगे
  • देहरादून

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से छह लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  विदेश में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा दे एक युवक से छह लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने शनिवार को कथित शिप मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले एक दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि नवादा निवासी विपेंद्र सिंह ने तहरीर दी। बताया कि उनकी मुलाकात स्थानीय निवासी विशाल दीक्षित के जरिए हरियाणा मूल के आशीष जेटली और उसकी पत्नी लवी जेटली से हुई थी। यह दंपति सहस्रधारा रोड स्थित अमन विहार में एलएसएस शिप मैनेजमेंट के नाम से अपना कार्यालय चलाता है। आरोप है कि आशीष ने विपेंद्र को विदेश में अच्छे वेतन पर नौकरी का सब्जबाग दिखाया और इसके एवज में छह लाख रुपये की मांग की। झांसे में आकर विपेंद्र ने चार लाख रुपये आशीष के बैंक खाते में और दो लाख रुपये विशाल की पत्नी करिश्मा दीक्षित के खाते में ट्रांसफर कर दिए। रकम ऐंठने के बाद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। अब आरोपी उसका फोन भी नहीं उठाते हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अब व्हाट्सएप पर मैसेज कर धमकी दे रहे हैं कि उनकी ऊपर तक पहुंच है, जो करना है कर लो। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामना
Next: बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहे आईटीबीपी जवान के बेटे पर हमला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.