Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • क्वारब समस्या को लेकर विधायक तिवारी आक्रोशित, 22 मई को डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
  • अल्मोड़ा

क्वारब समस्या को लेकर विधायक तिवारी आक्रोशित, 22 मई को डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव

RNS INDIA NEWS 14/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब क्षेत्र में बनी विकट स्थिति को लेकर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्वारब की समस्या अब केवल एक स्थान विशेष की नहीं रही, बल्कि इससे अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों की जनता गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। विधायक तिवारी ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन केवल आश्वासन की राजनीति कर रहा है। कभी पहाड़ी की जांच का हवाला दिया जाता है, तो कभी ट्रीटमेंट के लिए बजट की बात कहकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। कहा कि व्यापार चौपट हो चुका है, पर्यटन उद्योग 25 प्रतिशत पर सिमट गया है और आवागमन का संकट दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून सिर पर है और ऐसी स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस विकल्प नहीं निकाला है। तिवारी ने कहा कि क्वारब पुल के पास बना डेंजर जोन आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है, लेकिन धामी सरकार इन समस्याओं पर आंख मूंदे बैठी है। विधायक तिवारी ने कहा कि प्रशासन केवल रात में मार्ग बंद कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। इस उदासीनता के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने निर्णायक आंदोलन छेड़ने का फैसला लिया है। आगामी 22 मई को कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में अल्मोड़ा में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, गणेश गोदियाल, उपनेता सदन भुवन कापड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सहित कुमाऊं क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता और विधायक शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए जल्द ही व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सुशील साह, भैरव गोस्वामी, आनंद सिंह बिष्ट, धीरेंद्र गैलाकोटी, परितोष जोशी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 14 मई
Next: एसएसजे विवि में आईडीपी से संबंधित बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.