Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मटीला धूरा में विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की रचनात्मकता
  • अल्मोड़ा

मटीला धूरा में विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की रचनात्मकता

RNS INDIA NEWS 01/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विकासखंड ताड़ीखेत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीला धूरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं शिक्षण सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सीमित संसाधनों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक मॉडल और प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि निशा कनवाल और विशिष्ट अतिथि डायट अल्मोड़ा के वरिष्ठ प्रवक्ता भुवन चंद्र पांडे सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) के प्रतिनिधि कुबेर नेगी, ग्राम प्रधान मटीला धूरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह और सरपंच प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। वोल्केनो मॉडल, सौरमंडल, पवन चक्की, सूर्य घड़ी, प्रकाश संश्लेषण, ऊर्जा संरक्षण, टेलीफोन, स्मार्ट होम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मॉडल ने दर्शकों का ध्यान खींचा। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल तरीके से समझाया, जिसकी सराहना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी और कुमाऊनी भाषा में प्रस्तुत नाटकों ने भी दर्शकों को प्रभावित किया। अंधविश्वास के खिलाफ संदेश देने वाले नाटक को विशेष सराहना मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण शामिल हुए। आयोजन ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ ही समाज में जागरूकता का संदेश भी दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली और रमजान को लेकर पुलिस ने की बैठक
Next: नशे में बस चलाते चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.