Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शोध सलाहकार समिति के निर्णय विवि को शोध क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे: कुलपति प्रो बिष्ट
  • अल्मोड़ा

शोध सलाहकार समिति के निर्णय विवि को शोध क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे: कुलपति प्रो बिष्ट

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
WhatsApp Image 2024-06-18 at 15.17.37_11zon

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में शोध सलाहकार समिति (रिसर्च एडवाइजरी कमेटी) की पहली बैठक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में शोध कार्यों को बढावा देने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। बैठक में विश्वविद्यालय के शोध अध्यादेश को विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल की बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शोध छात्रों की उपस्थिति का विभागवार विवरण रखने के साथ शोधार्थी की शोध प्रगति (त्रैमासिक प्रगति) को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शोध कार्य हेतु 62 वर्ष की आयु पार कर चुके प्राध्यापकों को शोधार्थी आवंटित न करने, उत्कृष्ट शोध करने वाले प्राध्यापक एवं शोधार्थियों को पुरस्कृत करने का भी निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि यूजीसी ने प्रत्येक विश्वविद्यालय में शोध सलाहकार समिति को आवश्यक बना दिया गया है। इसी को देखते हुए एसएसजे विवि ने शोध सलाहकार समिति की बैठक में बाह्य विशेषज्ञों के साथ विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के साथ गंभीर चर्चा हुई है। कुलपति प्रो बिष्ट ने कहा कि बैठक में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शोध को लेकर विभिन्न निर्णय लिए गए हैं जो सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को शोध क्षेत्र में बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने बताया कि सभी शोधार्थी गूगल स्कॉलर, एकेडमिया, रिसर्च गेट आदि में पंजीकरण कराएंगे जिससे शोधार्थी के कार्यों को पहचान मिलेगी। बैठक से पूर्व शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया और बैठक की कार्यवाही को संचालित किया। बैठक में शोध सलाहकार समिति के सदस्य रूप में प्रो जे एस रावत, प्रो एस के जोशी, प्रो एम एम जिन्नाह, प्रो मधुलता नयाल, प्रो जे एस बिष्ट, डॉ संगीता पवार तथा बाह्य विशेषज्ञ रूप में प्रो एल एस लोधियाल, प्रो एच सी एस बिष्ट ने सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट, शोध सहयोगी डॉ ललित चंद्र जोशी, विपिन जोशी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन पंचायत भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर डीएम कार्यालय में प्रदर्शन
Next: गोलीकांड के हत्यारों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर लगाया जाम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.