Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • वन पंचायत भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर डीएम कार्यालय में प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़

वन पंचायत भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर डीएम कार्यालय में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  गैना-खडिकनी के ग्रामीणों ने वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर अतिक्रमण हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को गैना गांव के सरपंच महिपाल त्रिपाठी और प्रधान विजय कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि बडाबे मार्ग पर उनके गांव के वन पंचायत की भूमि है। आरोप लगाया कि कुछ लोग वन पंचायत की भूमि पर मलबा और मिट्टी डाल तर अतिक्रमण कर रहे हैं, जिससे गांव के पेयजल स्रोत दब गए हैं, गांव के गाड़-गधेरों में भी मटमैला पानी आ रहा है। गधेरों में बनाए तटबंध में मलबा भर गया है। यदि अतिक्रमण कारियों से वन पंचायत भूमि के दस्तावेज मांगे जाते हैं तो वे ग्रामीणों को बलपूर्वक भगा रहे हैं और धमका रहे हैं। ग्रामीणों ने वन पंचायत को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की है। इस दौरान दिगबंर तिवारी, योगेश तिवारी, घनश्याम सिंह, महिपाल तिवारी, शंकर सिंह, पीतांबर तिवारी, राजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, पूरन चंद्र तिवारी, श्याम सिंह, नवीन चंद्र तिवारी, जीवन चंद्र तिवारी, हेमराज सिंह आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश
Next: शोध सलाहकार समिति के निर्णय विवि को शोध क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगे: कुलपति प्रो बिष्ट

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.