Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रथम सेमेस्टर से प्रोन्नति परीक्षाफल घोषणा जारी, द्वितीय सेमेस्टर में प्रोविजनल प्रवेश आज से
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रथम सेमेस्टर से प्रोन्नति परीक्षाफल घोषणा जारी, द्वितीय सेमेस्टर में प्रोविजनल प्रवेश आज से

RNS INDIA NEWS 18/08/2021
ssju-logo

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कार्यवाहक कुलसचिव डॉ0 देवेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-21 हेतु सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के समस्त परिसरों/सम्बद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों के समस्त पाठयक्रमों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को द्वितीय सेमेस्टर में प्रोन्नत किया गया है। इस क्रम में परीक्षाफल घोषित किये जाने का कार्य जारी है। शैक्षिक सत्र की निरंतरता हेतु शैक्षिक सत्र 2020-21 के स्नातक द्वितीय सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर में प्रोविजनल (अनंतिम) प्रवेश दिनांक-18.08.2021 से प्रारंभ किये जायेंगे। जिस हेतु परिसर/सम्बद्ध महाविद्यालय/संस्थान निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करवाने के पश्चात विद्यार्थी को प्रवेश देना सुनिश्चित करेंगे। कुलसचिव डॉ0 बिष्ट ने निर्देश देते हुए कहा कि समस्त परिसर/महाविद्यालय/संस्थान में सम सेमेस्टर स्नातक चतुर्थ और षष्ठ सेमेस्टर तथा स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर (कु0वि0वि0 में नामांकितद) की कक्षाओं में प्रवेश हेतु अर्ह विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया दिनांक-18.08.2021 से ऑफलाईन माध्यम से शीघ्र करवाते हुए इन विद्यार्थियों के प्रवेश की सूची केवल एक्सेल सीट में सत्यापित कर विश्वविद्यालय को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है। विद्यार्थियों हेतु आफलाईन प्रवेश फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है। 

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा परिसर के अधिष्ठाता प्रशासन प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा इस संबंध में कहा कि परिसर में सभी संकायाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया गया है। शीघ्र ही प्रवेश की सूची बनाकर विश्वविद्यालय को प्रेषित कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नोबाड़ा के प्रसिद्ध नैथना देवी मंदिर में इस वर्ष भी नहीं लगा मेला
Next: लूटपाट और मारपीट के अभियुक्त की जमानत अर्जी खारिज, चौखुटिया का है मामला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.