Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नोबाड़ा के प्रसिद्ध नैथना देवी मंदिर में इस वर्ष भी नहीं लगा मेला
  • अल्मोड़ा

नोबाड़ा के प्रसिद्ध नैथना देवी मंदिर में इस वर्ष भी नहीं लगा मेला

RNS INDIA NEWS 18/08/2021
IMG-20210818-WA0000.jpg

अल्मोड़ा/ द्वाराहाट: खबर द्वाराहाट के नोबाड़ा से है जहां मंदिर के प्रांगण में प्रतिवर्ष भाद्रपद मास की संक्रांति जिसे घी संक्रांति भी कहते हैं, इस दिन एक विशाल मेला लगता है, जो घी संक्रांति मेले के नाम से प्रसिद्ध है, जिसमें सुदूर गांवों से हजारों की संख्या में भक्त सुबह से ही पूजा पाठ और माँ के दर्शनों के लिए आते हैं और कीर्तन-भजन करते हैं और भक्तों का आना पुरे दिन चलता रहता है और फिर सभी लोग कुमाऊनी संस्कृति (झोड़ा- चांचरी आदि कर) मेले का आनंद लेते हैं । जो इस वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते नहीं लग पाया, जिससे भक्तजनों व श्रद्धालुओं के चेहरों में मायूसी देखने को मिली। मंदिर समिति के मुख्य पुजारी ने बताया कि हमने राजस्व, प्रशासन और मंदिर प्रशासन के मिले-जुले फैसले से हमने यह निर्णय लिया कि इस वर्ष भी मेला नहीं लगाया जाएगा। इसलिए बाहर से किसी भी व्यापारी को नहीं बुलाया गया।
आपको बता दें कि इस क्षेत्र का सबसे बड़ा जाना माना प्रसिद्ध मंदिर है यहां लगातार भक्तजनों वह श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है, जो मन से माँ नैथना को याद करता है उसकी मुरादे भी पूरी होती है। नैथना देवी शक्तिपीठ वैष्णवी शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है। यहां शुद्ध सात्विक वैष्णव पद्धति से पूजा-अर्चना की जाती है। मांसाहार और बलि प्रथा एकदम निषेध है। यहाँ नैथना के पुजारी प्रातः कालीन और शायंकालीन पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्र के दिनों में यहां दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रहती है। मंदिर के गर्भ गृह के ठीक सामने भैरव जी तथा हनुमान जी के दो मंदिर हैं। मंदिर के पास ही यज्ञशाला है जो अभी अपने प्राचीन स्वरूप में ही स्थित है। मंदिर के चारों तरफ परिक्रमामार्ग में लटकी हजारों घंटियां इस बात की साक्षी हैं कि शुद्ध मनोभावों से देवीदर्शन करने वालों की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 8 जिलों के एसपी समेत 26 आईपीएस और 3 एचपीएस के तबादले, वीरेंद्र शर्मा होंगे सोलन एसपी तो मोहित चावला को बद्दी का कार्यभार
Next: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रथम सेमेस्टर से प्रोन्नति परीक्षाफल घोषणा जारी, द्वितीय सेमेस्टर में प्रोविजनल प्रवेश आज से

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.