Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में बारिश को देखते हुए तीर्थ यात्रियों को रोका
  • पौड़ी

श्रीनगर में बारिश को देखते हुए तीर्थ यात्रियों को रोका

RNS INDIA NEWS 29/06/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   रविवार को भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित होने के बाद बद्रीनाथ,केदारनाथ और हेमकुंड सहिब जाने वाले तीर्थ यात्रियों को श्रीनगर में रोका गया। यात्री घंटों तक अपने वाहनों में इंतजार करते नजर आए। जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रा स्थगित किये जाने पर यात्रियों के वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थान पर रही रुके रहें। केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने वाले इलाहबाद के सुरेन प्रसाद, चांदनी, कमलेश ने बताया कि यात्रा फिलहाल स्थगित किये जाने पर वे पिछले सवा तीन घंटे से आगे निकलने का इंतजार कर रहे हैं। बद्रीनाथ धाम के लिये जा रहे गुजरात के सूरत से पहुंचे आनंद राज, कौटल्य, जाह्नवी और अहिल्या ने बताया कि वे छुट्टी पर यात्रा पर आए हैं। कहा कि उन्हें पता नहीं था कि मौसम अचानक बिगड़ जाएगा। पंजाब के लुधियाना से हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले हरजीत सिंह, बलजिंदर सिंह और सुरजीत ने बताया कि वे श्रीनगर में मौसम खराब होने पर यात्रियों को रोका गया है। बताया कि वे दोपहर तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन मौसम अलर्ट के कारण वह श्रीनगर में ही रुक गए। सीओ श्रीनगर अनुज कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण चारधाम यात्रा पर 24 घंटे की रोक लगने के बाद श्रीनगर बाजार, श्रीकोट, पौड़ी बस अड्डा और एनआईटी मैदान के पास यात्रियों को सुरक्षित रोका गया। बताया कि यात्रियों को प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार ही आगे भेजा जायेगा। जानाकरी दी कि रविवार दोपहर तक 60 वाहनों को एनआईटी मैदान में रोका गया और तहसील प्रशासन ने यात्रियों को लंच पैकेट भी उपलब्ध करवाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में बादल फटा, कई मजदूर लापता
Next: बारिश से उफनाया गदेरा, वैकल्पिक मार्ग बहने से आर्मी कैंप का रास्ता बंद, नजीबाबाद हाईवे पर जमीन धंसी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.