Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर में 22 को निकाली जाएगी श्रीराम की भव्य झांकी
  • पौड़ी

श्रीनगर में 22 को निकाली जाएगी श्रीराम की भव्य झांकी

RNS INDIA NEWS 07/01/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  अयोध्या में 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन श्रीनगर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। रविवार को श्रीनगर हनुमान मंदिर में नागेश्वर महादेव मंदिर के महंत 108 नितिन पुरी की अध्यक्षता में आहूत की गई बैठक में सभी धर्मावलंबियों ने निर्णय लिया कि 22 जनवरी को नगर क्षेत्र में भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। महंत नितिन पुरी ने बताया कि 22 जनवरी को हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन के साथ ही सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समय आरती भी की जाएगी। इसके पश्चात शहर के मुख्य मार्ग पर भगवान श्री राम की झांकी के साथ ही शोभायात्रा निकाली जायेगी। वहीं शहर के समस्त मंदिरों में फूल मालायें चढ़ाई जायेंगी। इसी दिन सभी धर्मावलंबियों द्वारा अपने-अपने घरों पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इस अवसर पर महंत ने घंटी एवं शंखनाथ भी किये जाने का आह्वान किया। महंत नितिन ने कहा कि 500 वर्षों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण कार्य होने के साथ भगवान श्री राम अपने मूल स्थान गर्भ गृह में विराजमान होने जा रहे हैं। उन्होंने 22 जनवरी को सभी लोगों से अपने घरों में दीप प्रज्वलन करने की अपील की। कहा कि इस दौरान अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर हुए आंदोलन में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्रीनगर के राकेश ध्यानी को भी सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर रामकृष्ण पाण्डेय, भगवती प्रसाद बडोनी सहित आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निलंबित प्रशासनिक अधिकारी से रकम वापस दिलाने की मांग
Next: देहरादून के नामी गिरामी कॉलेज में छात्रों को कोरियर के माध्यम से भेजा गया था नशा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.