Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर सीएम धामी और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • पौड़ी

श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर सीएम धामी और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर है। उन्होंने यहां हेलीपैड पर पहुंच बाइक रैली हिस्सा लिया। रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भा.ज.यु.मो. राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद तेजस्वी सूर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्हें आज युवाओं के बीच आकर अपने को गौरवशाली महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा युवा वह होता है जिसके पैरों में गति होती है, जिसकी आवाज एवं इरादे बुलंद होते हैं, असंभव को संभव बनाना जानता हो, एवं जो अपने लक्ष्य को भलीभांति साधना जानता हो। हमारी युवा शक्ति प्रदेश में विकास की नई नींव रखने के साथ प्रदेश के भाग्य को बदलेगी। प्रदेश सरकार की यह प्राथमिकता है की युवाओं को नए अवसर प्रदान करवाएं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट जैसी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।इसके बाद रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भाजपा परिवार वालों की नहीं, बल्कि कार्यकर्त्ताओं की पार्टी है। इसलिए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भी है। उत्तराखंड के संदर्भ में तेजस्वी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व केंद्रीय परिवहन मंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का भी उल्लेख किया।

प्रदेश में नया इतिहास रचेंगे युवा:   रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैली में उमड़े युवाओं के जन सैलाब को देखते हुए कहा कि युवाओं का ये जोश और उत्साह प्रदेश में नया इतिहास रचने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी सबसे ज्यादा भरोसा युवा शक्ति पर ही है। बिना नाम लिए कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को जनता सबक सिखाएगी।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने में बस कुछ ही वक्त बचा है। राजनीतिक दलों ने भी जोर आजमाइश भी तेज कर दी है। भाजपा के दिग्गज भी देवभूमि का दौरा कर यहां की जनता को साधने में जुटे हुए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा भी पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हुई है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी उत्तराखंड पहुंच रोड शो के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। वे दो दिनी दौरे पर यहां पहुंचे।

तेजस्वी ने दिया अबकी बार 60 के पार नारा  :  दौरे के पहले दिन तेजस्वी ने न सिर्फ मोर्चा के जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडलों के अध्यक्ष और इंटरनेट मीडिया प्रभारियों की बैठक ली, बल्कि कार्यकर्त्ताओं से चुनाव में जुटने का भी आह्वान किया। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि यहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा अबकी बार 60 पार का नारा साकार कर प्रदेश में युवा सरकार बनानी है। इसके लिए सभी को जी जान से जुटना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रायपुर के जंगल से मिले महिला के शव की हुई पहचान
Next: उत्तराखंड ने जीती 12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.