Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड ने जीती 12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड ने जीती 12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही 12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चौंपियनशिप आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में संपन्न हुई। उत्तराखंड की टीम ने कुल 17 गोल्ड, 15 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर ताइक्वांडो चौंपियनशिप की ओवरऑल ट्रॉफी जीती। मध्यप्रदेश की टीम को कुल 13 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उपविजेता ट्रॉफी से नवाजा गया। इस अवसर पर उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एस फारूक, कार्यवाहक अध्यक्ष यूकेएसटीए रौनक जैन, आयोजन सचिव और महासचिव यूकेएसटीए जावेद खान, उपाध्यक्ष आयोजन समिति डीएस मान, जीएम ली वानयॉन्ग और जीएम ताए जून सुंग ने पदक प्रदान किए। .
अंडर 11 फीमेल केटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली खिलाड़ियों में गुजरात की मिस्टी पी मेसारिया (20.1-22 किलोग्राम), असम से टीएच हेलेना (22.1-24 किलोग्राम), मणिपुर से कबराबम लोयांगनबी (24.1-26 किलोग्राम और 29.1-32 किलोग्राम), मणिपुर से इरेंगबाम अंजलिका (32.1-35 किलोग्राम), मणिपुर से के. चिंगक्लिंगनबी देवी (35.1-38 किलोग्राम), झारखंड की रिद्धिमा मिश्रा (38.1-41 किलोग्राम) और उत्तराखंड की सहीफ़ा नाज़ (41.1-47 किलोग्राम) शामिल हैं। फीमेल 18$केटेगरी में हरियाणा की नेहा ठकरम ने 67.1-73 किलोग्राम में और गुजरात की जेनी डी गोसाई ने 73.1 किलोग्राम से अधिक में स्वर्ण पदक हासिल करे। वहीँ मेल 18$ केटेगरी में, मणिपुर के थियाम नोंगदंबा ने 54.1-58 किलोग्राम में और उड़ीसा के जगन्नाथ टुडू ने 74.1-80 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल करे। 15-17 आयु वर्ग की पूमसे फीमेल केटेगरी में मध्य प्रदेश की सृष्टि सिकरवार को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया, और 0-11 वर्ष से कम आयु केटेगरी में उत्तराखंड की आराध्या सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 15-17 आयु वर्ग की पेअर पूमसे के तहत, गुजरात की हीनल और हिरवा ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि 11 वर्ष से कम आयु वर्ग में, उत्तराखंड के टॉम क्रूज़ और अर्श अली को स्वर्ण पदक दिए गए। विभिन्न श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीतने वालों में नागालैंड के दीपक कुमार प्रसाद, नेहर राय, दक्षिण जैन, करण मालवीय, मध्य प्रदेश के प्रत्यक्ष सिंह, गुजरात के वीरेंद्र सिंह और रोशनी राठौर, पंजाब के पलविंदर, यूपी के सनी शर्मा, झारखंड की गरिमा मिश्रा, सहारनपुर से मयंक और पिंकेश पटेल शामिल हैं। दो दिवसीय चौंपियनशिप में भारत के 15 से अधिक राज्यों के प्रतिभागी शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर सीएम धामी और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष
Next: कराची के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.