
देहरादून(आरएनएस)। डांडा राजीवनगर स्थित लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 72 यूनिट रक्तदान किया गया। रविवार को सेंटर के नौवें शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे दूसरों को जिंदगी दे सकते हैं। समाज में रक्तदान और अंगदान के प्रति जागरूकता लाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने रक्तदाताओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं को सम्मानित किया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉक्टर-कर्मचारियों अमित चंद्रा, डॉ. सोनाली, दानिश, विवेक, विकास ने रक्त एकत्र किया। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, संस्कृति विभाग की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल, सेंटर के संयोजक राजेश रावत, विजय उनियाल, डॉ. एसडी जोशी, डॉ. एम चक्रवर्ती, लैब तकनीशियन महासंघ महासचिव मयंक राणा, अध्यक्ष आशीष खाली, राकेश बिज्लवाण, सीओ सिटी नीरज सेमवाल, प्रकाश बडोनी, गंगाधर पंवार, राकेश पंवार, महेंद्र भंडारी, गोपेश्वर सेमवाल, अवधेश नौटियाल, बालेश्वर रावत, अंकित रौथाण, बार एसोसिएशन के महासचिव राजवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

