Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एसपी क्राईम की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले तीन लोग पुलिस ने किए गिरफ्तार
  • हरिद्वार

एसपी क्राईम की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले तीन लोग पुलिस ने किए गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/10/2022
16 (26)

पुलिस अधिकारियों की फोटो लगाकर शादी के नाम पर लोगों से करते थे ठगी

हरिद्वार। एसपी क्राईम की फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों लोग यूपी के बिजनौर जनपद के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 8 मोबाइल फोन, 2 पैन कार्ड, 6 एटीएम कार्ड, 27 फर्जी सिम कार्ड और 2 चेक बुक बरामद की हैं। आरोपी सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर व वर्दी वाली फोटो लगाकर शादी के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। एसपी क्राईम हिमांशु वर्मा ने फर्जी आईडी बनाकर दुरूपयोग किए जाने के संबंध में रानीपुर कोतवाली में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू करते हुए पुलिस सीआईयू टीम ने यूपी के बिजनौर जनपद के नगीना से नावेद सलीम पुत्र नईम अहमद निवासी मोहल्ला पंजाबीयान थाना नगीना जिला बिजनौर, विकास कुमार पुत्र सर्वेश जोशी निवासी विश्नोई सराय थाना नगीना जनपद बिजनौर व अंशित विश्नोई पुत्र प्रणय सिंह विश्नोई निवासी विश्नोई सराय थाना नगीना जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे प्रत्येक बृहस्पतिवार को अखबारों में शादी विवाह के ऐड देते हैं। जो कि प्रत्येक रविवार को अलग-अलग अखबारों में छपते है। इश्तिहार को पढ़ने वाले लोग उन्हें कॉल किया करते है। जिनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 10 से 20 हजार अपने खातों में डलवा लेते हैं। उसके 2 दिन बाद रिश्ते की बातचीत, रिश्ता पक्का करने उनके घर पहुंचने के लिए कहते हैं। 2 दिन बाद जब रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोग उन्हें फोन करते हैं तो गाड़ी से दूधिए के मरने तथा समझौते के लिए थाने पर मौजूद होने की बात कह देते हैं। इसके बाद एक्टिवेट हुए सिम पर किसी पुलिस अधिकारी की फर्जी फोटो लगा दी जाती है। जिससे लोगों को यह विश्वास हो जाए कि वे थाने पर ही है। जिसके बाद लोग हमारे खातों में धनराशि डाल देते हैं। पुलिस टीम में रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार, एसआई अशोक सिरसवाल, एसआई समीप पाण्डेय, कांस्टेबल विपिन शर्मा व कर्म सिंह के अलावा सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, रणजीत तोमर व कांस्टेबल नरेंद्र, वसीम, उमेश शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने किया उत्तराखंड संस्कृत विवि के अतिथि गृह का शिलान्यास
Next: कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.