Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • दक्षिण कोरियाई वायु सेना के दो विमान टकराए, चार लोगों की मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण कोरियाई वायु सेना के दो विमान टकराए, चार लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 02/04/2022
rns featured image new

सियोल। दक्षिण कोरियाई वायु सेना के दो विमान शुक्रवार को प्रशिक्षण के दौरान हवा में आपस में टकरा गए और अपने अड्डे के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिससे चार लोगों की मौत हो गई।
वायु सेना ने एक बयान में कहा कि दक्षिण कोरिया के पहले स्वदेश निर्मित दोनों केटी-1 प्रशिक्षक विमानों ने उड़ान प्रशिक्षण के लिए दक्षिणपूर्वी सचियोन शहर में वायु सेना अड्डे से एक के बाद एक उड़ान भरी थी।
वायु सेना ने बताया कि पहले विमान के उड़ान भरने के करीब पांच मिनट बाद टक्कर हुई और यह हादसा सचियोन अड्डे से करीब छह किलोमीटर दूर दक्षिण में हुआ।

बयान में कहा गया है कि दोनों केटी-1 विमानों में से प्रत्येक में एक प्रशिक्षक पायलट और एक निर्देशक सवार थे। चारों को विमान से निकाल लिया गया लेकिन वे मृत पाए गए। मृतकों में दो लेफ्टिनेंट और उनके निर्देशक शामिल हैं जो वायु सेना में असैन्य कर्मचारी हैं।
वायु सेना ने कहा कि वह टक्कर की वजह का पता लगाने के लिए कार्य बल का गठन करेगी। हादसे से जमीन पर कोई असैन्य नुकसान नहीं हुआ और वह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी असैन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
सचियोन के एक पुलिस अधिकारी ली सियोंग-गियोंग ने बताया कि मलबे से टकराने के बाद एक यात्री कार क्षतिग्रस्त हो गयी लेकिन अधिकारियों को अभी किसी अन्य महत्वपूर्ण असैन्य संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

स्थानीय आपात अधिकारियों ने पहले बताया था कि एक पर्वतीय इलाके से तीन शव मिले हें और एक शव सचियोन में एक खेत से मिला है। उन्होंने बताया कि उनका मानना है कि विमान आग लगने के कारण पर्वत पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
उन्होंने बताया कि तीन हेलीकॉप्टरों, 20 वाहनों और दर्जनों आपात कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। कई सैन्य कर्मियों को भी वहां भेजा गया है।
गौरतलब है कि गत जनवरी में दक्षिण कोरिया का एफ-5ई लड़ाकू विमान ह्वासियोंग शहर के पर्वतीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें वायु सेना के पायलट की मौत हो गयी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मध्य सर्बिया में खदान दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत, 20 घायल
Next: Dehradun ।। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सीएम धामी ने मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर किया पूजा पाठ

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.