Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सूचना तंत्र मजबूत करने को दूरस्थ थानाक्षेत्र पहुंचे सीओ
  • पौड़ी

सूचना तंत्र मजबूत करने को दूरस्थ थानाक्षेत्र पहुंचे सीओ

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
rns featured image new

पौड़ी। पुलिस प्रशासन ने जिला मुख्यालय के दूरस्थ थानों और चौकियों में अवैध गतिविधियों और चोरी की घटनाओं पर नकेल कसने को लेकर अपने सूचना तंत्र को और अधिक सशक्त करना शुरू कर दिया है। जिसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारी इन दिनों जिले के दूरस्थ थानों क्षेत्रों के भ्रमण पर जुट गए हैं। बुधवार को सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा ने इस उद्देश्य को लेकर दूरस्थ क्षेत्र के पैठाणी थाने के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्राम प्रहरियों, सीएलजी(कम्यूनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्य एवं ग्राम प्रधानों के साथ वार्ता की। कहा कि बाहरी लोगों का क्षेत्र में आने या किसी भी तरह से व्यापार करने वालों का सत्यापन निकट के थाने में कराया जाना आवश्यक है। पुलिस विभाग की नाक व कान कहे जाने वाले सीएलजी सदस्य व ग्राम प्रहरियों को बताया गया कि अपने अपने गांव के नजदीक चोरी व सड़क दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त होने पर तुरंत पुलिस प्रशासन को दे। साथ ही कोई भी घटना घटने पर घटनास्थल पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में सहयोग करें। कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी एवं सूचना संकलन तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। कहा कि ग्राम स्तर पर होने वाले आपसी विवादों में भी मध्यस्थता कर उसे मौके पर ही निपटाने का प्रयास करें। साथ ही मामले की सूचना संबंधित थाने व चौकी में भी दें। इस मौके पर सीओ ने ग्रामीणों को उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के बारे में भी तकनीकी जानकारी दी। कहा कि इस ऐप के माध्यम से भी लोग अपनी हर प्रकार की समस्या को पुलिस के साथ मोबाइल के माध्यम से भी साझा कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 अक्तूबर को बंद होंगे हेमकुंड के कपाट
Next: राइंका बसुकेदार में छात्रों को बताए गए यातायात के नियम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.