Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • सोनू सूद की नई पहल, बेरोजगारों-छात्रों की मदद के लिए लॉन्च किया नया ऐप
  • बॉलीवुड

सोनू सूद की नई पहल, बेरोजगारों-छात्रों की मदद के लिए लॉन्च किया नया ऐप

RNS INDIA NEWS 05/12/2020
sonu sood

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने और उनके खाने-पीने की व्यवस्था करने के कारण बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद देशभर के समचारों की सुर्खियों में छा गए थे। सोनू और उनकी टीम ने उसके बाद भी जरूरतमंदों की मदद करना जारी रखा है। अब सोनू सूद ने एक नई पहल शुरू किया है। उन्होंने एक नया ऐप लॉन्च किया है जो खास तौर पर पढ़े-लिखे बेरोजगारों और छात्रों की मदद करेगा।सोनू का यह नया ऐप बेरोजगारों को नौकरी ढूंढने और गरीब छात्रों को लैपटॉप और स्मार्टफोन्स उपलब्ध कराने में मदद करेगा। इस ऐप का नाम सोनूइजम (Sonuism) है और यह उन जरूरतमंद छात्रों की मदद करेगा जो विदेशों की यूनिवर्सिटी में मेडिकल एजूकेशन ले रहे हैं। इसके अलावा सोनू ने पंजाब के इंजिनियरिंग कॉलज में पढऩे वाले छात्रों के लिए अपनी मां के नाम पर स्कॉलरशिप्स की भी शुरुआत की थी।
बता दें कि जबसे सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद की थी तभी से सोशल मीडिया के जरिए लगातार लोग उनसे मदद मांग रहे हैं। इसके बाद सोनू ने कई लोगों की मदद भी की थी जिसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे। सोनू अब अपनी ऑटोबायॉग्रफी भी लिखने जा रहे हैं जिसमें वह इस साल के अपने एक्सपीरियंस को समेटने की कोशिश करेंगे।वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू पिछली बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म सीता में दिखाई दिए थे। अभी वह फिल्म पृथ्वीराज में काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा वह साउथ की फिल्म थामिलारसन में भी काम कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारी करेंगे आज रैली निकाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Next: अबू धाबी में चमकी भारतीय की किस्मत, लॉटरी में मिले करोड़ो रुपए

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.