Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारी करेंगे आज रैली निकाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारी करेंगे आज रैली निकाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 05/12/2020
rns featured image new

ऋषिकेश।  राज्य आंदोलनकारी शनिवार को देहरादून में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। वे आठ सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज हैं। शुक्रवार को दून मार्ग स्थित गोपालकुटी में उत्तराखंड शहीद स्मारक समिति की बैठक हुई। जिसमें समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर पांच दिसंबर को देहरादून में गांधी पार्क से शहीद स्मारक तक सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ऋषिकेश से आंदोलनकारी प्रतिभाग करेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम भंडारी ने कहा कि वर्तमान सरकार को तीन वर्ष पूर्ण होने के बाद राज्य आंदोलनकारियों की मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया और ना ही सम्मान परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने सरकार से सम्मान परिषद का अध्यक्ष नियुक्त करने, छूटे हुए राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करने, 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने सहित लंबित पड़ी 8 सूत्रीय मांगों का निस्तारण करने की मांग की। इस दौरान शनिवार को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए लोगों का आह्वान किया गया। मौके पर युद्धवीर चौहान, बलवीर नेगी, गंभीर मेवाड़, हुकम पोखरियाल, सत्य प्रकाश जखमोला, गुलाब सिंह रावत, राकेश सेमवाल, कमलेश्वर डंगवाल, मुकुल शर्मा, नरेश ध्यानी, बीना बहुगुणा, मुन्नी ध्यानी, जसोदा नेगी, सुमिता सकलानी, सन्नी थपलियाल, मंजू भट्ट, लज्जावती डंगवाल, सरला नेगी, रोशनी देवी, विश्वेश्वरी बिष्ट आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र संघ अध्यक्ष दीपक ने अव्वल अंकों के साथ पीएचडी एंट्रेन्स किया पास
Next: सोनू सूद की नई पहल, बेरोजगारों-छात्रों की मदद के लिए लॉन्च किया नया ऐप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.