Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • सोनप्रयाग से 8 हजार यात्री हुए केदारनाथ रवाना
  • रुद्रप्रयाग

सोनप्रयाग से 8 हजार यात्री हुए केदारनाथ रवाना

RNS INDIA NEWS 26/09/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   केदारघाटी में हुई बारिश एवं लैंड स्लाइडिंग के चलते गुरुवार को करीब दो घंटे बाद से केदारनाथ यात्रा शुरू हुई। मौसम ठीक होने के बाद सुबह 8 बजे सोनप्रयाग से 8 हजार तीर्थयात्रियों को सुरक्षा के बीच केदारनाथ भेजा गया। यात्रियों की संख्या बढ़ने से यात्रा पड़ावों पर रौनक लौट आई है। प्रतिदिन 8 से 11 हजार के बीच यात्री बाबा केदार के दर्शन कर रहे है। बुधवार देर रात्रि से जारी बारिश और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया। जैसे ही मौसम ठीक हुआ, वैसे ही 8 बजे सोनप्रयाग से 8 हजार यात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए रवाना किया। भूस्खलन एवं संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की मौजूदगी में आवाजाही कराई गई। साथ ही केदारनाथ से वापस आने वाले यात्रियों को सकुशल सोनप्रयाग पहुंचाया जा रहा है। यात्रियों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे से यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है तथा व्यपारियों के चेहरे भी खिल उठे है। वहीं पिछले एक सप्ताह में केदारनाथ यात्रा ने भी तेजी पकड़ ली है। प्रतिदिन 8 से 11 हजार के बीच यात्री प्रतिदिन भोले बाबा के दर्शन कर रहे हैं। शाम को बाबा केदार की आरती के समय मंदिर परिसर में यात्रियों के जयकारों से पूरी केदारपुरी शिवमय बनी हुई है। कोतवाली निरीक्षक सोनप्रयाग देवेंद्र असवाल ने बताया कि गुरुवार को 8 हजार यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना किया गया। जहां भूस्खलन का खतरा है वहां यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौजूद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग की आत्महत्या की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
Next: पुलिस ने ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.